पुलिस लाइन चित्रकूट में आरक्षी स्व0 कपिल कुमार के शव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी गयी-

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस लाइन चित्रकूट में तैनात आरक्षी स्व0 कपिल कुमार के शव को पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल, प्रकाश स्वरूप पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, रजनीश कुमार यादव क्षेत्राधिकारी नगर, यतीन्द्रनाथ उमराव मुख्यग्निशमन अधिकारी, सुमेर सिंह प्रतिसार निरीक्षक, वीरेन्द्र त्रिपाठी पीआरओ0 तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर शोक सलामी देकर श्रद्धांजलि दी गयी । आरक्षी स्व0 कपिल कुमार के शव को पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर व प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा कन्धा देकर अंतिम विदायी दी गयी ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट