थाना मऊ एवं भरतकूप में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्ठी की गयी-

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में सुबोध गौतम क्षेत्राधिकारी मऊ की अध्यक्षता एवं गुलाब त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ की उपस्थिति में थाना परिसर में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्ठी आयोजित की गयी । क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा गोष्ठी में व्यापारीबंधुओं से उनकी समस्यायें पूछी गयी । अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा रात्रि में दुकान के बाहर बल्ब लगाने हेतु बताया गया । प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ द्वारा बस स्टैण्ड, चौराहों पर लगाने वाले छोटे व्यापारियों से कहा गया कि अपनी-अपनी दुकानें रोड पर न लगाए सभी लोग नाले की सीमा के अन्दर लगाए जिससे ट्राफिक सुचारू रूप से चले एवं जाम की समस्या उत्पन्न न हो । गोष्ठी में व्यापारीबंधुओं द्वारा सर्राफा बाजार में अस्थायी चौकी स्थापित करने की मांग की गयी ।

इसी क्रम में संजय कुमार उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप की अध्यक्षता में थाना भरतकूप परिसर में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्ठी आयोजित की गयी । प्रभारी निरीक्षक भरतकूप द्वारा सर्राफा की दुकानों में विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं अतिक्रमण न करने हेतु कहा गया । व्यापारीबंधुओं द्वारा सर्दी के मौसम के दृष्टिगत प्रभावी रात्रि गस्त कराने एवं शराब की दुकानों की चेकिंग हेतु मांग की गयी ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट