अटल सेना राष्ट्रवादी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार शुक्ला जी व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन राजेंद्र पांडे की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय लखनऊ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) लखनऊ नगर निगम द्वारा स्वच्छता चैम्पियन व स्वच्छता वारियर्स को सम्मानित करने के लिए नगर निगम मुख्यालय, लालबाग लखनऊ में एक आयोजन किया गया जिसमें अटल सेना राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों को लखनऊ की मेयर माननीय सयुंक्त

भाटिया जी के द्वारा सम्मानित किया गया । प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ( दीपक ), श्रीमती अनुराधा सिन्हा जी (प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा), श्री दीपक भट्टाचार्य जी, श्रीमती सुनीता मिश्रा जी, श्री पूनम थापा जी आदि पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री राजेन्द्र पाण्डेय जी ने लखनऊ नगर निगम द्वारा अटल सेना राष्ट्रवादी संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए नगर आयुक्त व मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी को ह्रदय से धन्यवाद कहा तथा सम्मानित किये गये पदाधिकारियों को बधाई दी।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश