उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर
वाराणसी में ऐतिहासिक होगा विश्व हिंदू महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन- राम सिंह यादव जिला प्रभारी विश्व हिंदू महासंघ जौनपुर ।विश्व हिंदू महासंघ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ जी के हिंदुत्व व विकास के सिद्धांत पर कार्य करता है । हिंदुत्व जहां राष्ट्रीयता का पर्याय है वहीं विकास खुशहाली का सोपान। महासंघ तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करेगा । उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने एक वार्ता में कही। प्रजापति ने कहा कि 5 , 6 व 7 फरवरी को लहरतारा, वाराणसी में होने वाला प्रांतीय अधिवेशन ऐतिहासिक होगा , जिसमें प्रदेश के कोने-कोने के प्रतिनिधि भाग लेंगे । विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों सहित अंतर्राष्ट्रीय पदाधिकारी भी भाग लेंगे ।उद्घाटन सत्र 5 फरवरी को सायंकाल 4:00 बजे ध्वजारोहण से होगा ।अधिवेशन में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने , गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने , गुलामी का एहसास कराने वाले नामों को बदलने , काशी विश्वनाथ ,श्री कृष्ण जन्म भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने , उत्तर प्रदेश को पुनः अवध प्रदेश बनाने जैसे 13 प्रस्ताव लाए जाएंगे । पारित प्रस्तावों को सरकार के पास भेजा जाएगा । 7 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से खुला सत्र होगा , कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ अधिवेशन का समापन होगा।
विशाल मिश्रा
ब्यूरो चीफ जौनपुर
You must be logged in to post a comment.