डाॅ0 (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ला ने प्राचार्य पदभार ग्रहण किया

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर

जौनपुरः वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के फौजी प्रशिक्षण प्राप्त, एन0सी0सी0 के संघीय अधिकारी रहे, डाॅ0 (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ला ने प्राचार्य पदभार आज दिनांक 01 फरवरी 2021 ग्रहण किया। यह आदेश प्रशासक/क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी डाॅ0 ज्ञानप्रकाश वर्मा द्वारा कुलसचिव, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर, जिलाधिकारी जौनपुर, उच्च शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज एवं संबंधित को भी सूचित किया गया। डाॅ0 (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ला मूल रूप से बिहार के सासाराम जनपद के निवासी है। आपकी प्रारम्भिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश से प्रारम्भ होकर श्रीमती ऐनी बेसेन्ट द्वारा स्थापित सेन्ट्रल हिन्दू ब्वायज स्कूल, कामच्छा वाराणसी से इण्टरमीडिएट, श्रीमती ऐनी बेसेन्ट से प्रेरित होकर पं0 मदन मोहन मालवीय ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, (बी0एच0यू0) की स्थापना की थी वहां से स्नातक, स्नातकोत्तर तथा शोध कार्य पूर्ण किया।लगातार तीन बार पदाधिकारी (उपाध्यक्ष) रहे।इस कार्यक्रम के तत्काल बाद महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य ने कार्यालयी कर्मचारियो की बैठक करके कार्य विधि में परिवर्तन लाने तथा अनुशासन पर बल दिया। उक्त कार्य पद भार ग्रहण एवं निवर्तमान प्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी के सम्मान में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।धन्यवाद ज्ञापन डाॅ0 मनोज वत्स, अध्यक्ष शिक्षक संघ महाविद्यालय इकाई ने किया।कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 श्याम सुन्दर उपाध्याय, महामंत्री महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई ने किया।इस अवसर पर डाॅ0 मयानन्द उपाध्याय, डाॅ0 अवधेश द्विवेदी, डाॅ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, डाॅ0 अनामिका सिंह, डाॅ0 अभय प्रताप सिंह, डाॅ0 सुधा सिंह, अखिलेश गौतम, डाॅ0 सुनीता गुप्ता, डाॅ0 मनोज वत्स, डाॅ0 विजय प्रताप तिवारी, डाॅ लाल साहब यादव, डाॅ0 ओमप्रकाश दूबे, डाॅ0 आशीष कुमार शुक्ला डाॅ0 सुधाकर शुक्ला,संजय सिंह कार्यालय अधीक्षक उपस्थित रहे।

संपादक

अभिषेक शक्ला