योगी सरकार की गौशाला बनी मौत शाला, भूख प्यास से दर्जनों गोवंश तोड़ गयी दम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट एक ओर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गोशालाओं को लेकर समय-समय गोवंशो की सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश दे रही है वही जनपद चित्रकूट कर्वी विकासखंड के ग्राम पंचायत दुगवा में गोवंश भूख व प्यास से दम तोड़ते नजर आ रही है। आपको बता दें कि आज भी गौ वंश सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। एक तरफ जहां बरसात के मौसम में गौशाला से सैकड़ों गाय गायब हो गई थी। वही अब सर्दी का प्रकोप बढ़ते ही फिर गौशाला में ग्रहण लगना शुरू हो चुका है। दुगवा गौशाला में बची कुची जो गौवंश हैं भी वह अब धीरे-धीरे कड़ाके की ठंड में दम तोड़ते नजर आ रही हैं वहीं बिगत कई गोवंशो की मौत हो गई परंतु ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही की ना तो मृतक गाय के शरीर को वहां से हटाया गया ना ही गौशाला में ऐसे कोई इंतजाम किए गए जिससे गोवंश सुरक्षित रहे अब देखने को यह मिल रहा है कि और कई गोवंश की मौत भूख व प्यास से मौत हो रही है। वही गोशाला की देखरेख करने वालो ने बताया कि गौवंशो के लिए आज कई दिन से चारा बुसा नही है जिससे आए दिन भूख से गोवंशे मर रही है ग्राम सचिव आज तक कभी गोशाला भी नही आते जहां क्षेत्र में गोवंश के सड़ने से बदबू लोगों को आज जीना मुहाल कर दी है तो वहीं गौशाला में अब कुत्तों का भी डेरा नजर आ रहा है जो कुत्ते अब मरे गोवंश को गौशाला के अंदर ही खा रहे हैं वही इस ओर ना तो ग्राम प्रधान ध्यान दे रहा ना ही तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी जबकि जिलाधिकारी चित्रकूट के द्वारा लगातार गोवंश की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत व विकासखंड अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं कि किसी भी हालत में गोवंश ओं के लिए गौशालाओं पर पुख्ता इंतजाम किया जाए ताकि किसी तरह का गोवंशो को कोई समस्या ना हो लेकिन गोवंश की दुर्दशा ग्राम पंचायत दुगवा में देखने से पता चलता है कि गोवंश गौशाला में कितना सुरक्षित है जहां पर भूख व प्यास से गोवंश दम रही है।

*✍️✍️दैनिक कर्मभूमि समाचार पत्र एवं वेब न्यूज चैनल✍️✍️*

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट