राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकरनगर।

अम्बेडकरनगर- जैतपुर थाना क्षेत्र के शिवपाल गाँव में एक विवाहिता रितु का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।सूचना मिलने पर मृतका रितु के भाई ने विवाहिता के ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट और हत्या करने का आरोप लगाया है।मृतका के भाई ने ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है परिजनों ने महिला के पति सुनील समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
दहेज के लिए करते थे परेशान। मिली जानकारी के मुताबिक युवती की शादी तीन वर्ष पहले की थी। युवती के पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन युवती से अपने पल्सर मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसके बाद वह अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दो तो उन्होंने कुछ समय का वक्त मांगा था।
मायके वालों के अनुसार बुधवार सुबह को सूचना मिली कि उसकी बेटी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। जब वो लोग उसके घर पहुंचे तो उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम को भेजा।पिता ने उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस के मुताबिक कि मृतका रितु के परिजनों की तहरीर पर उसके पति सुनील समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.