उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,14 फरवरी 2021 (यूएनएस)। केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली को लेकर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पूर्व की भांति महमूद नगर, गुलाब की बगिया और वैभवपुरम ए ब्लाक राजाजी पुरम में तीन बैठक आहूत हुई, बैठकों में निजीकरण व लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के साथ-साथ भविष्य की राजनीति पर चर्चा हुई, बैठकों की अध्यक्षता करते हुए तहरीक फिक्र-ए-मिल्लत फाउंडेशन के महासचिव हनीफ खान ने कहा कि निजीकरण के चलते, जहां एक ओर सरकारी नौकरियों के अवसर लगातार घट रहे हैं वहीं दूसरी ओर इन संस्थानों से होने वाली कमाई से भी देश को हाथ धोना पड़ रहा है, जिसकी कीमत आने वाले समय में देश की जनता को चुकानी पड़ेगी, नोटबंदी से लेकर, जीएसटी और कृषि कानूनों तक वर्तमान सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली का दंश जनता को झेलना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ वोटों की भाषा ही समझती है, इन्हें जनता वोटो से ही जवाब देगी, बैठकों में उपस्थित लोगों से भविष्य की राजनीति पर चर्चा करते हुए, श्री खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश का आगामी चुनाव देश की दिशा और दशा तय करने में अहम भूमिका निभाएग, लम्बे समय से प्रदेश की सत्ता अदल-बदल करने वाले दलो के द्वारा जनता से जुड़े मुद्दो और उनके उत्पीड़न पर मुँह फेरने के चलते जनता का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब जनता को इन सभी दलों को पीछे छोड़ अपने क्षेत्रीय प्रतिनिधि के संघर्ष और योगदान को आधार बनाकर वोट करना चाहिए और देश के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिनिधि आधारित राजनीति की ओर अग्रसर होना चाहिए, श्री खान ने कहा कि पिछले चुनावों में विकल्प के न होने के चलते चुनावी जीत हासिल करने वाले लोगों में मेरे चुनाव लड़ने के फैसले से हलचल मच गई है, वह लोग भी यह समझ चुके हैं की जनता मजबूर विकल्प के आगे मजबूत विकल्प का चुनाव करेगी।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.