उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जलालपुर: थाना जलालपुर के अंतर्गत मझगवां गाँव मे दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को भोर 3 बजे चोरों ने किया पार प्रार्थी मिठाई लाल यादव के उठ के देखने मे बोलेरो हाईवे पकड़ चुकी थी फिर चोर का सरगना कुछ मिनट बाद वहां आता है सबको बाहर खड़ा देख वो भी भाग निकलता है चोर का सरगना बाइक से था इसके बाद जब प्रार्थी मिठाई लाल चोर के सरगना को पहचाना तभी मिठाई लाल के गाँव के ही 1 व्यक्ति ने कहा केस मत करना नामजद अज्ञात के नाम पर केस कर देना 2-3दिन में बोलेरो घर आजायेगी जिसका गवाह 4-5लोग गाँव के ही है जब प्रार्थी सुबह केस लिखवाने जलालपुर गया तो अज्ञात मुकदमा लिखवाया उसने 2-3दिन तक इंतेजार किया परन्तु बोलेरो वापस नही आई फिर प्रार्थी मुकदमा नामजद करने के लिए एप्लिकेशन पे एप्लिकेशन दिए जा रहा है पर नाही जलालपुर प्रशासन कोई कार्यवाही कर रहा है और नाही जिला प्रशासन इस मामले पर कोई कड़ा रुख अपना रहा है प्रार्थी मिठाई लाल यादव का वही 1 बोलेरो ही जीविका का सहारा था जिसका नम्बर UP62 J 2748है
You must be logged in to post a comment.