उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के कुशल निर्देशन में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चित्रकूट पुलिस द्वारा 06 अभियुक्तों के विरूद्ध 03 यू0पी0 गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी ।
गुलाब त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक मऊ द्वारा जनता में भय एवं आतंक व्याप्त कर गुण्डागर्दी करने वाले अभियुक्त (1) डीजे उर्फ अमतेश उर्फ छोटू धोबी पुत्र छेदी (2) कारतूस उर्फ छोटा उर्फ संदीप नाई पुत्र ननकू (3) कुलदीप पुत्र बम्भोली (4) विनय पुत्र भोंदूलाल (5)विक्की गर्ग उर्फ अभिषेक निवासीगण कस्बा व थाना मऊ जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 03 यू0पी0 गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी ।
अनिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक राजापुर द्वारा आम जनता में भय एवं आतंक व्याप्त कर गुण्डागर्दी करने वाले अभियुक्त ओमकार विश्वकर्मा पुत्र शिवऔतार कोटोदार निवासी धौरारा जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 03 यू0पी0 गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.