उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,22 मार्च 2021 प्रदेश सरकार ने राजकीय शिल्पकार अनुदेशक प्रशिक्षण संस्थान, सुलतानपुर के भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि 271.20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस सम्बन्ध में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश भी जारी किया गया है। जारी शासनादेश के अनुसार राजकीय शिल्पकार अनुदेशक प्रशिक्षण संस्थान, सुलतानपुर के भवन निर्माण हेतु 1071.20 लाख की धनराशि का प्रशासकीय एवं वित्तीय अनुमोदन प्रदान किया गया है। जिसके सापेक्ष में 800 लाख रूपये की धनराशि पूर्व में स्वीकृत कर दी गयी थी। इस प्रकार अब शेष धनराशि 271.20 लाख रूपये भी जारी कर दिये गये है।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.