दिव्यांग से शादी करने पर प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए रूपये स्वीकृत

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,22 मार्च 2021 प्रदेश सरकार द्वारा शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्तियों द्वारा दिव्यांग से शादी करने पर प्रोत्साहन पुरस्कार योजना हेतु 16 लाख 40 हजार रूपये स्वीकृत किये है। इस सम्बन्ध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्तियों द्वारा दिव्यांग से शादी करने पर अनुदान हेतु प्रावधानित बजट से वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली