उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
खेतासराय(जौनपुर) 25 मार्च
परिवार के साथ यात्रा कर रहा युवक को ट्रेन ने गेट पर उछल कूद करना महंगा पड़ गया।वाराणसी-अयोध्या रेल प्रखण्ड के खेतासराय स्टेशन के स्टार्टर सिग्नल के पास गुरुवार की सुबह किसान एक्सप्रेस से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।राहगीरों की मदद से पीएचसी सोंधी पहुँचाया।जिला अस्पताल में युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जाता है कि धनबाद से फ़िरोजपुर जाने वाली 03307 अप किसान एक्सप्रेस खेतासराय स्टेशन से गुजरने से पहले गेट न.55 सी बन्द हुआ।09:20 बजे गाड़ी फ़र्राटे भरते हुए आगे बढ़ी तभी अचानक स्टार्टर सिग्नल के पास ट्रैक के बाहर घायल अवस्था मे तड़पता हुआ मिला।सुबह का समय के चलते दोनों तरफ़ गेट पर खड़े राहगीर दौड़ पड़े।रेल कर्मी भी मौके पर पहुँचकर स्टेशन मास्टर एस मीना और आरपीएफ को सूचना दी।लगभग आधे घण्टे बाद ग्रामीणों की मदद से सोंधी पीएचसी भेजा।हेड हिंजरी के चलते लगातार ओमिटी हो रही थी।स्थानीय चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया जहाँ युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।उधर किसान एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे अन्य परिजन शाहगंज स्टेशन उतर कर जिला अस्पताल रवाना हो गए।घायल युवक नाम रामजी ठाकुर 25 वर्ष बताया जाता है,जो बांका बिहार के रहने वाले है।रेलकर्मी के सूचना देने के बाद भी रेलवे पुलिस बल दो घण्टे बाद तहक़ीक़ात करने पहुँची।
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर आरपीएफ प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि युवक अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था,गेट पर उछलकूद करने की वजह से खेतासराय में स्टार्टर सिग्नल के पास गिर गया।घायल बांका बिहार का रहने वाला है।
You must be logged in to post a comment.