अमेठी: बाइक-स्कूटी टक्कर में महिला सिपाही समेत 3 घायल

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)अमेठी: तेज रफ्तार बाइक सवार ने गलत दिशा में जाकर ड्यूटी से लौट रही दो महिला सिपाहियों की स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, जिसके चलते बाइक सवार अधेड़ सहित दोनों महिला सिपाही हुई गंभीर रूप से घायल। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से भिजवाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी। जहां पर प्राथमिक उपचार के उपरांत तीनों घायलों को डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए किया जिला अस्पताल रेफर। अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हथकिला के पास की है घटना।

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे अमेठी उत्तर प्रदेश