एसपी द्वारा रात्रि में कस्बा भरतकूप में आकस्मिक चैकिंग कर बिना मास्क चलने वालों एवं कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 व्यक्तियों के चालान काटे गये

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। 20 अप्रैल की रात्रि में पुलिस अधीक्षत चित्रकूट अंकित मित्तल द्वारा रात्रि कर्फ्यू के दृष्टिगत कस्बा भरतकूप में आकस्मिक चैकिंग की गयी जिसमें बिना मास्क चलाने वाले लोगों को चालान किये गये तथा इस दौरान वाहन चैकिंग कर बिना हेलमेट वालों के चालान किये गये तथा सभी से अपील की गयी कि शासन द्वारा निर्धारित किये गये रात्रि कर्फ्यू का पालन करें अनावश्यक घरों से न निकलें। सभी लोग सुरक्षित रहें। आकस्मिक चैकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक भरतकूप संजय उपाध्याय को रात्रि कर्फ्यू का पूर्णतः पालन करवाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा यह भी निर्देश दिये गये कि कोई भी पुलिस कर्मी बिना मास्क के ड्यूटी न करें, सभी मास्क अवश्य लगायें एवं लोगों से 02 गज दूरी बनाकर रखें। इस दौरान कस्बा भरतकूप में मास्क न लगाने एवं कोविड नियमों का पालन न करनें वाले 15 व्यक्तियों से 11500/- समन शुक्ल किया गया, 6 वाहनों से 36000/- ई-चालान किया गया, बिना कागजात के 02 वाहनों को सीज किया गया तथा 002 वाहनों का कागजों में चालान किया गया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट