कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से गांव-गांव चलाए गए कोरोना जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से गांव-गांव में चलाए गए कोरोना जागरूकता अभियान के तहत ग्राम अरछा बरेठी में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य ,विभाग की ओर से कोविड परीक्षण टीम पहुंची और संभावित संदिग्ध मरीजों की जांच किया..इस दौरान 50 संदिग्ध रोगियों को दवा किट बांटे गए. सेक्टर मजिस्ट्रेट देव पाल अवर अभियंता लेखपाल चंद्रेश पटेल वरिष्ठ पत्रकार शंकर यादव की मौजूदगी में जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न कराया .परीक्षण कराने वालों में महेशी गुडवा सुबेदार, अयोध्या चुनकावन, संतोष,राजकुमार चंदन बब्बू राम गुड़िया चुंकी गुड्डन पूजा कुमार धर्मपाल चुन्नीलाल श्याम पति आदि लोगों ने कोरोना की जांच कराई ,संभावित लक्षण पाए जाने पर उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय समझाए गये और सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा दवा किट बाकी गई ,टीम में डॉक्टर कौस्तुम सोनी डॉ मोतीलाल जागेश्वर ,आशा शांति देवी अमीन विद्यासागर पांडे , समाजसेवी शंकर यादव का सराहनीय योगदान रहा,,यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार यादव के निर्देशानुसार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी डॉ श्याम किशोर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट