डीएम ने लोगों के घर-घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे कोविड-19 के प्रति सजगता तथा संभावित रोगियों को चिन्हीकरण कर तथा लक्षणयुक्त व्यक्तियों की जांच एवं आवश्यकता अनुसार औषधि वितरण के कार्यों का आज विकासखंड मानिकपुर की ग्राम पंचायत चुरेह केशरूवा व ग्राम पंचायत जारोमाफी का भ्रमण कर औषधि वितरण का जायजा लिया, तथा घर घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली तथा दवाओं का वितरण भी किए कहा कि यह दवाएं कोरोनावायरस की दूसरी लहर के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है यह अभियान एक सप्ताह का है तथा प्रति मरीज को एक पैकेट दिया जाएगा जिसमें 10 दिन की दवा दी जा रही है ।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर संगम लाल तथा जारोमाफी ग्राम प्रधान विपिन, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सैलजा मिश्रा, संगिनी आभा, आशा राधा, आदि लोग मौजूद थे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट