उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में कोविड-19 से बचाव हेतु चलाये जा रहे जागरुकता एवं चैकिंग अभियान के क्रम में दिनाँक 08.05.2021 को जनपद चित्रकूट के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा कोरोना वायरस के सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं आदेश-निर्देशों का पालन करने एवं मास्क लगाने हेतु जागरूक किया गया । शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं आदेश-निर्देशों का उल्लंघन करने पर थाना राजापुर में 03 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 188/269 भादवि0 व उ0प्र0 महामारी कोविड-19 की धारा-15 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपदवासियों से अपील की जाती है कि कोरोना वायरस के सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं आदेश-निर्देशों का पालन करें।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.