रोहित ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा हिटमैन बने सिक्सर किंग

 

दिल्ली (दैनिक कर्मभूमि ) । रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू 23 जून   2007 में हुआ था। उसके बाद से अब तक वनडे क्रिकेट में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। अपने डेब्यू के बाद से वनडे में उन्होंने छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने अपने डेब्यू के बाद से वनडे में अब तक कुल 243 छक्के लगाए हैं जबकि क्रिस गेल ने 242 छक्के लगाए हैं।

रोहित ने वनडे में तो क्रिस गेल को पीछे छोड़ा ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में डेब्यू के बाद से सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित के नाम पर अब तक कुल 415 छक्के दर्ज हो गए हैं जबकि क्रिस गेल उनके पीछे 413 छक्कों के बाद मौजूद हैं। ये आंकड़े भी रोहित के डेब्यू यानी 23 जून 2007 के बाद का है।

रोहित व विराट ने गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडेन को पीछे छोड़ा

वनडे क्रिकेट में रन चेज करते हुए रोहित और विराट के बीच 11वीं बार शतकीय साझेदारी हुई। रन चेज करते हुए शतकीय साझेदारी करने के मामले में ये दोनों दुनिया की दूसरी जोड़ी बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व ओपनर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडेन को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों ने रन चेज करत हुए दस बार शतकीय साझेदारी की थी। वहीं रन चेज करते हुए वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने कुल 17 बार ये कमाल किया था।

भारत के लिए इस दशक का पहला वनडे शतक शतक

रोहित ने भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में इस दशक का सबसे पहला शतक लगाया साथ ही साथ वो इस साल में भारत की तरफ से वनडे में पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने। रोहित ने इस मैच में 128 गेंदों पर 119 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके व 6 छक्के शामिल थे। रोहित ने विराट के साथ मिलकर इस मैच में दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की।

पिछले तीन दशक में भारत की तरफ से वनडे में शतक लगाने वाले बल्लेबाज-

1990s – मो. अजहरुद्दीन

2000s – वीवीएस लक्ष्मण

2010s – महेंद्र सिंह धौनी

2020s – रोहित शर्मा।।

 

*रिपोर्ट* अमन यादव

मुम्बई