भू माफियाओं के आगे विवश हुआ राजस्व विभाग

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट जिला के कर्वी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत अकबरपुर के भरतकूप क्षेत्र में इन दिनों सरकारी जमीन पर भूमाफिया का कब्जा लगातार जारी है राजस्व विभाग के द्वारा भू माफियाओं को नोटिस भेजी जा रही है लेकिन भूमाफिया राजस्व विभाग के नोटिस को दरकिनार करते हुए अपने मन मुताबिक जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और राजस्व विभाग मूक दर्शक बना नजर आ रहा है ताजा मामला भरतकूप के गाटा संख्या 710 व 711 नाली भीटा की सरकारी जमीन का है । जहां इन दिनों अवैध कब्जा आरक्षित जमीन पर जोरों पर है जिसकी शिकायत भी स्थानीय ओं के द्वारा जिले के उच्च अधिकारियों से की गई है लेकिन भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि राजस्व विभाग की कार्यवाही भी उनके सामने पूरी तरह फेल होते दिख रही है भू माफियाओं को राजस्व विभाग के अधिकारियों की कार्यवाही का किसी तरह का डर नहीं सता रहा और लगातार करोड़ों रुपए की शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा जारी है जबकि नायब तहसीलदार व लेखपाल के द्वारा संबंधित पास की जमीनों पर अवैध कब्जा करने पर रोक भी लगाई गई है लेकिन भू माफिया के हौसलों के आगे अधिकारियों की नोटिस व कार्यवाही फीकी नजर आ रही है। अब देखना यह है कि भू माफिया के आगे क्या प्रशासन की कार्यवाही भू माफियाओं के हौसले परास्त करने में कारगर होगी या फिर अधिकारियों के द्वारा सिर्फ कागजों पर ही कार्यवाही का खेल चलता रहेगा और भूमाफिया लगातार शासकीय जमीन पर कब्जा कर मालामाल होते रहेंगे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट