व्यापारी सम्मेलन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहे:-शानू गुप्ता

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। 28 नवम्बर को होने वाले भाजपा व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक शानू गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई । मुख्यालय के शंकर बाज़ार कर्वी चित्रकूट में युवा व्यापारियों की बैठक उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष युवा अनुज अग्रहरि के प्रतिष्ठान में युवा विंग का गठन किया गया । 28 नवम्बर को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा कर्वी चित्रकूट में होने वाले व्यापारी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर व्यापारी नेता कार्यक्रम संयोजक शानू गुप्ता ने युवा व्यापारियों के साथ बैठकर आयोजन की जानकारी दी सभी युवाओं नवजवानों से आवाहन किया कि व्यापारी सम्मेलन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहे अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए । आयोजन में मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित भाजपा कानपुर बुंदेलखंड छेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह कैबिनेट मंत्री चित्रकूट प्रभारी नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी,व्यापार प्रकोष्ठ के छेत्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में व्यापारी सम्मेलन होगा । बैठक में उद्योग व्यापार संगठन के जिला वरिष्ठ महामंत्री शुभम कुमार गुप्ता,हर्ष तिवारी, हेमन्त यादव,अश्वनी कुमार, धनंजय सिंह,मोहित निषाद,अमित यादव, राजेंद्र कुमार,रवि परिहार,धर्मेंद्र यादव,भागवत सिंह चन्देल, शंकर दयाल ,राजा ,अरविंद कुमार ,सूरज सिंह,वीरेन्द्र कुमार,शुशील पाण्डेय, ओम शंकर गुप्ता,आदि आधा सैकड़ा व्यापारी उपस्थित रहें ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट