उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में तहसील राजापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये । जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राजापुर को निर्देश दिए कि भूमि सम्बन्धी विवादों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पूर्व समाधान दिवस के निस्तारित समस्याओं की गुणवत्ता की जांच की तथा निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से वार्ता भी की गई।उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जो आज संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं प्राप्त हुई है उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण कराएं। उप जिलाधिकारी से यह भी कहा कि गांव में पात्र लोगों का चयन कराकर ठंड को देखते हुए कंबल भी वितरण कराना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आज विभिन्न विभागों की कुल 48 समस्याएं प्राप्त हुई जिसमें से पांच समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उपजिलाधिकारी राजापुर पी के झा, उप जिलाधिकारी न्यायिक राम जनम यादव, तहसीलदार राजापुर राम केवल त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शशिकांत शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.