उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि कोषागार चित्रकूट से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनरों पारिवारिक पेंशनरों को उनके बैंक खाते में नियमित रूप से पेंशन का भुगतान किए जाने हेतु वर्ष में एक बार जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है वर्तमान में कोषागार में जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निम्नलिखित माध्यम अपनाए जा सकते हैं जिसमें पेंशनर पारिवारिक पेंशनर कोषागार में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं उपस्थित होकर अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं पोस्ट मास्टर ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से भी अपना जीवन प्रमाण पत्र घर में रहते हुए ऑनलाइन करा सकते हैं जिस हेतु 70 रुपए फीस निर्धारित की गई है, पेंशनर जिस बैंक शाखा से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उसी बैंक शाखा में अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं तत्पश्चात बैंक द्वारा जीवित प्रमाण पत्र कोषागार कार्यालय चित्रकूट में प्रेषित किया जाएगा पेंशनर स्वयं अपने निकटतम साइबर कैफे जन सुविधा केंद्रों में जाकर जीवन प्रमाण पत्र की साइट-jeevanpramaan.gov.in पर uttar Pradesh treasury-sub treasuries chitrakoot को चयन करते हुए अपना ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं जो स्वमेव कोषागार स्तर पर दर्शित होगा और कोषागार द्वारा ही ऑनलाइन प्राप्त कर पेंशन भुगतान की कार्यवाही निष्पादित कर ली जाएगी पेंशनर पारिवारिक पेंशनर को जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन फीड कराने हेतु निम्नलिखित अभिलेख साइबर कैफे जन सुविधा केंद्र में जाकर प्रस्तुत करने होंगे जिसमें पेंशनर का आधार कार्ड पेंशनर का बैंक खाता संख्या आईएफसी कोड सहित पेंशनर का पीपीओ संख्या, साथ ही साथ सभी पेंशनर पारिवारिक पेंशनर को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में मोबाइल के माध्यम से अपने आप को कोषागार कार्मिक बताते हुए धोखाधड़ी कर पैसा निकालने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है आप सभी सतर्क रहें क्योंकि कोषागार कार्यालय द्वारा किसी भी पेंशनर पारिवारिक पेंशनर से उसकी व्यक्तिगत बैंक संबंधी कोई भी जानकारी नहीं ली जाती है उक्त के अतिरिक्त किसी भी पेंशनर पारिवारिक पेंशनर को किसी प्रकार की पेंशन संबंधी अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर वरिष्ठ कोषाधिकारी 8765 9236 39 सहायक कोषाधिकारी मोबाइल नंबर 8765 9236 40 पेंशन सहायक प्रथम मोबाइल नंबर 94 51 42 9847 एवं सहायक द्वितीय मोबाइल नंबर 82 99 6363 04 पर संपर्क कर सकते हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.