थाना मानिकपुर पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर गिरेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अरविन्द पाण्डेय तथा उनकी टीम द्वारा वाद संख्या 294/18 एवं 315/19 धारा 125 सीआरपीसी के वारण्टी अभियुक्त राम नारायण उर्फ पंडा पुत्र बंशीलाल निवासी पटेल नगर कस्बा व थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट