थाना मऊ पुलिस टीम ने 08 जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ आनन्द कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 कन्हैया बक्श सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त (1) सुधीर जैन पुत्र सतीशचन्द्र निवासी बरगढ़ (2) विजय पासी पुत्र मंगल निवासी गढ़वा मऊ (3) संजय कुशवाहा पुत्र रामप्रसाद निवासी बरगढ़ (4) लक्ष्मी प्रसाद पुत्र देवनाथ निवासी कालूराम का पुरवा मऊ (5) कामता प्रसाद पुत्र गणेश प्रसाद (6) कुवंर भारत सिंह पुत्र छेदीलाल निवासीगण गढ़वा थाना मऊ (7) राजमणि सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी पूरबपताई मऊ (8) राजेश उपाध्याय पुत्र छेदीलाल निवासी टिकरा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों से हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के मालफड़ से-23000/- रूपये, 52 अदद ताश को पत्ते, 06 अधजली मोमबत्ती, तिरपाल प्लास्टिक एवं जामातलाशी 4540/- रूपये बरामद किया गया । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मऊ में मु0अ0सं0 218/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट