खाद्यान्न का वितरण सही तरीके से कराया जाए:-डीएम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने एन एफ एस ए के अंतर्गत निःशुल्क खाद्य वितरण के सापेक्ष उचित दर विक्रेताओं को धन राशि के भुगतान की स्थिति, राशन कार्ड डाटा बेस में आधार सीडिंग की स्थिति, रिक्त दुकानों के सापेक्ष नवीन उचित दर दुकानों की व्यवस्थापन, निलंबित उचित दर दुकानों में अंतिम निर्णय लिए जाने की स्थिति, लक्ष्य के सापेक्ष अंत्योदय राशन कार्डों की स्थिति, सामाजिक सम्परीक्षा सोशल ऑडिट की प्रगति, प्रवर्तन कार्य की स्थिति, आईसीडीएस योजना के खाद्यान्न का उठान, एमडीएम योजना के अंतर्गत उचित दर विक्रेताओं की निकासी के कार्य, सिंगल स्टेज व्यवस्था, कोल समुदाय के राशन कार्ड, नि:शक्तजन, ई- पास मशीन से वितरण आदि विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि खाद्यान्न का वितरण सही तरीके से कराया जाए मुझे कोई समस्या नहीं मिलनी चाहिए नहीं तो मैं आप लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करूंगा, उन्होंने कहा कि आईसीडीएस के अंतर्गत जो खाद्यान्न उचित दर विक्रेताओं को दिया जाता है उससे वितरण का लेखा-जोखा भी लिया जाए, स्वयं सहायता समूहों के वितरण की धनराशि शेष है उन्हें तत्काल दिलाए जाने की व्यवस्था करें। कहां की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न सभी उचित दर विक्रेता समय से उठाकर वितरण सुनिश्चित कराएं, कहां की जो गोदामों से खाद्यान्न का उठान किया जाता है उसमें गोदाम प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार की घटतौली नहीं होना चाहिए, उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों से कहा कि लगातार मानिटरिंग करते रहे किसी भी दशा में खाद्यान्न की चोरी नहीं होना चाहिए। उन्होंने डिप्टी आरएमओ से कहा कि आप यह सुनिश्चित करें कि जनपद में खाद्यान्न उपलब्धता बनी रहे किसी भी दशा में खाद्यान्न की कमी नहीं होना चाहिए। तथा खाद्यान्न की भाड़ा ढुलाई का समय से भुगतान उचित दर विक्रेताओं को कराएं।जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि गोदामों पर जो चना, तेल, नमक नि:शुल्क वितरण हेतु आ रहा है उसमें पूर्ति निरीक्षकों को लगाकर देखें कि कितना प्राप्त हुआ है तथा 9 दिसंबर 2021 को जो माननीय जनप्रतिनिधियों से खाद्यान्न नि:शुल्क बटवाया जाना है उसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लें। जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि 11 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जो कराया जाना है उसकी सभी व्यवस्थाएं अभी से सुनिश्चित कर लें, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि बच्चों को ड्रेस आदि सामग्री क्रय करने की जो धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजने के लिए शेष है उसे तत्काल खाते में भिजवाया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बी के महान, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र, डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं गोदाम प्रभारी मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट