उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।झारखंड के टाटानगर में तीन से छह जनवरी के बीच सुब्रतो क्लासिक नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम भी प्रतिभाग करेंगी।इससे पूर्व पांच दिसंबर रविवार को काकादेव में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।जिसके आधार पर कानपुर की टीम चुनी जाएगी।ट्रायल में करीब सौ से अधिक खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। चयनित टीम फिर उत्तर प्रदेश टीम के लिए दावेदारी पेश करेगी।अगले हफ्ते बनारस में प्रदेश स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।जिसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना प्रदर्शन दिखाएंगे।इसमें भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखने वाले खिलाड़ियों का चयन कर प्रदेश की टीम बनाई जाएगी।
संवाददाता।आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.