बाबा साहेब के परिनिर्माण दिवस के पुर्व संध्या पर अधिवक्ताओ.ने निकाला कैंडिल मार्च ,बाबा साहेब के प्रतिमा पर जलाये मोमबत्ती

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि )वाराणसी

वाराणसी।पूज्य बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के पूर्व संध्या पर रविवार को वाराणसी कचहरी के सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रांगण में पूज्य बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर,एक कैंडिल मार्च प्रांगण से गोलघर कचहरी अम्बेडकर पार्क तक निकाला गया । अधिवक्ता बाबा साहेब अमर रहे,संविधान निर्माता बाबा साहेब अमर रहे,भारत रत्न बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगा रहे थे,कार्यक्रम में बनारस बार के पुर्व महामंत्री नित्यानन्द राय ,जिला मंत्री अधिवक्ता परिषद अशोक कुमार,पुर्व संयुक्त सचिव बनारस बार सुर्य प्रकाश,तहसील बार सदर के सुरेन्द्र कुमार ,तहसील बार के पुर्व महामंत्री राजु वाल्मिकि,अंकुर प्रकाश,मनोज कुमार,सतीश त्यागी,संदीप आनन्द आदि अधिवक्ता शामिल रहे ।