नहर सफाई कार्य का डीएम ने किया

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा त्रिलोचन से भाऊपुर तक के नहर सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहर सफाई का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य से आवागमन में लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े इस लिए सड़क पर मिट्टी न रखे। मजदूर बढ़ाते हुए समय के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर जेई एस के रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।