थाना बहिलपुरवा पुलिस ने अवैध बन्दूक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बहिलपुरवा रजोल नागर के मार्गदर्शन में उ0नि0 हरेन्द्रनाथ सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त अखिलेश उर्फ नारायण पुत्र रामसहाय निवासी गोलिया प्रधान का पुरवा मजरा रूकमा बुजुर्ग थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को 01 अदद अवैध स्वनिर्मित बन्दूक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना बहिलपुरवा में मु0अ0सं0 46/2021 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट