राज्यमंत्री द्वारा यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के क्रम में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 6/12/2021 को राजकीय बस स्टैंड बेड़ी पुलिया से लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय एवं व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल एवं सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह द्वारा यातायात जागरूकता के संबंध में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर परिवहन विभाग के पीटीओ संतोष कुमार त्रिपाठी, यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव एवं आम जनमानस, रोडवेज बस के चालक परिचालक भी मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट