उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ आनन्द कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 दिनेश कुमार पाण्डेय तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त रामबली पुत्र राजकुमार निवासी मनकुआर थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 1 किलो 500 ग्राम सूखा गांजा नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अवैध तमंचा व कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 03/25 आर्म्स एक्ट व अवैध गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.