उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर चित्रकूट में 275 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय,सांसद बांदा/ चित्रकूट आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ल, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया गया। राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि आज भगवान श्री कामतानाथ जी की असीम कृपा से यह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है हम लोग बड़े सौभाग्यशाली हैं की ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर गरीब कन्याओं का विवाह करा रहे हैं । उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में जब हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री जी ने गरीब की कन्याओं के विवाह को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लागू कर लाभान्वित कराया जा रहा है कहा कि आज 275 जोड़ों का सामूहिक विवाह इस राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि बेटियों को भार न समझे हमारे मुख्यमंत्री जी द्वारा बेटी पैदा होने से विवाह तक के लिए व्यवस्था की है सामूहिक विवाह योजना संचालित की है उसका आप लोग लाभ उठाकर अपनी बेटियों की शादियां करें। उन्होंने कहा कि यही नहीं आप लोगों को भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। कहां की इस योजना के लागू होने से आज जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है हमारी सरकार निरंतर आपके जीवन को सुखमय बनाने की योजनाएं चला रही है उसका आप लोग लाभ उठाएं उन्होंने कहा कि मैं वर वधु सहित घराती बारातियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
सांसद बांदा/ चित्रकूट आरके सिंह पटेल ने कहा कि आज भगवान कामतानाथ जी की धरा पर यह ऐतिहासिक रामायण मेला के पंडाल पर ऐतिहासिक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नव दंपति जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है कहा कि बेटी बोझ नहीं है उसके लिए मुख्यमंत्री जी तथा प्रधानमंत्री जी ने घर में बेटी पैदा होने से लेकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए 15 हजार रुपए देने का कार्य कर रही है कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत और गरीब कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 51 हजार रुपए दिया जा रहा है गांव का गरीब आत्मनिर्भर बने तभी हमारा भारत आत्मनिर्भर बनकर विश्व का गुरु बन सकता है भारत विश्व का गुरु कहा जाता रहा है आजादी के 75 वर्ष कि हम लोग वर्षगांठ मना रहे हैं प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर गरीबों तक पहुंचा रहे हैं उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के समय भी लोगों को वैक्सीनेशन करा कर लाभान्वित कराया गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रत्येक गरीब को निःशुल्क खाद्यान्न देने का भी कार्य किया गया है भारत को स्वावलंबी बनाएं आत्मनिर्भर बनाएं नसा की आदत बंद करके बच्चों की पढ़ाई लिखाई में लगाएं और उन्हें आगे बढ़ाएं।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने राज्य मंत्री, सांसद सहित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि आज बड़े हर्ष का विषय है कि इस राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में 275 नवविवाहित जोड़ों का यहां पर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है मैं नवविवाहित जोड़ों को भी हृदय की गहराइयों के साथ बधाई देता हूं और उनके अच्छे सुखमय जीवन की कामना भी करता हूं।कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की इसके तहत जिले में निरंतर गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह कराया जा रहा है इसके पूर्व इस वर्ष में जनपद में विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया है जो जोड़ा अभी बचे हैं उन्हें पुनः सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर कराया जाएगा कहा कि इसके लिए सरकार की तरफ से 51 हजार रुपए की धनराशि खर्च की जाती है जिसमें 35 हजार रुपए नगद कन्या के खाते में दिए जाते हैं साथ ही कन्या के जेवरात व श्रृंगार के लिए 10 हजार रुपए व 6 हजार रुपए आयोजन में व्यय किया जाता है। कहा की यह महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य है मैं पुनः सभी विवाहित जोड़ों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं तथा आए हुए माननीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करता हूं।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि वास्तव में आज ऐसा दृश्य इस परिसर में देखने को मिल रहा है जो आज परिणय सूत्र में बन रहे हैं यह अभी तक देखने को नहीं मिला है उत्तर प्रदेश सरकार कि जो मनसा है कि लोगों की शादी में खर्चा कम हो इस उद्देश्य के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी ने सामूहिक विवाह योजना लागू कर प्रत्येक जिले में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं इसी प्रकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसे गांव की गरीब जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है यह कार्य हमारी सरकार ने किया है पूर्ववर्ती सरकारों ने लोगों को लाभान्वित नहीं कराया, मैं विवाहित जोड़ों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र ने सभी विवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि आज आप लोग परिणाम सूत्र में बंध रहे हैं भगवान कामतानाथ जी की कृपा रहे वैवाहिक जीवन सुखमय बिताए सबका जीवन मंगलमय हो मेरी यही शुभकामनाएं।
तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास जय मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान विवाहित जोड़ों से कहा कि आपका जीवन पथ पर एक दूसरे के सहयोग के साथ बढ़ते रहे राष्ट्र सेवा धर्म सेवा में आगे बढ़ कर कार्य करें मेरी यही सभी को शुभकामनाएं हैं कहा कि मैं आप सभी लोगों को 15 दिसंबर 2021 को जो हिंदू एकता महाकुंभ मनाया जा रहा है उसमें आप लोग सादर आमंत्रित हैं चित्रकूट की पावन धरा पर पूरे देश दुनिया से हिंदू समाज, साधु संत आ रहे हैं आप उनके आशीष वचनों को सुने और अपना जीवन सुखमय बनाएं। राज्य मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वैवाहिक जोड़ो को जयमाला के दौरान पुष्प वर्षा कर हार्दिक शुभकामनाएं दी तत्पश्चात विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र व अन्य सामग्री भी प्रदान की गई। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक राम नारायण त्रिपाठी की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री साकेत बिहारी शुक्ल द्वारा किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत दल मां भगवती संगीत पार्टी द्वारा भी विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने मंत्री सांसद सहित सभी जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
विवाह समारोह में ब्लाक प्रमुख कर्वी गोमती देवी, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील दिवेदी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री अश्वनी अवस्थी, आलोक पांडेय, भाजपा के पंकज अग्रवाल,आशीष सिंह रविंद्र गौतम आदि जनप्रतिनिधि एवं अपर उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, जिला उद्यान अधिकारी डॉ बलदेव प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजबहादुर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मानिकपुर राम आशीष वर्मा सहित संबंधित अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि तथा वर व वधु के परिवारिक जन मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.