उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर(मुंगरा बादशाहपुर)। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ब्राह्मणों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या कराई जा रही है। भाजपा ब्राह्मणों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है। जबकि ब्राह्मणों का स्थित सम्मान और हक समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने सराय रैचन्दा में स्थित एमकेडी पब्लिक स्कूल में गुरुवार की देर शाम को आयोजित प्रबुद्ध सभा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। ब्राह्मणों के सामने अब भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। आने वाली यूपी के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में ब्राह्मणों के सहयोग से सरकार बनाएगी। भाजपा में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण भाजपा की दोगली राजनीति को समझ गया है। ब्राह्मणों का वोट लेकर सत्ता पर कब्जा करने के उपरांत ब्राह्मणों को दूध की मक्खी की तरह बाहर निकाल फेका है। भाजपा के राज में कथित अपराधों की सजा पत्नी भुगत रही है क्योंकि वह ब्राह्मण है। शादी के 3 दिन बाद विधवा हो गई और जेल में यातना झेल रही हैं। ब्राह्मणों से अपील करते हुए कहा कि प्रबुद्ध समाज की बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि वह अगुवाई करें और इस अत्याचारी सरकार को हटाने के लिए शंखनाद करें। भगवान परशुराम के नाम पर 1993 में एसपी सरकार ने अवकाश घोषित किया था जिसमें माता प्रसाद पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसको वर्तमान सरकार ने समाप्त कर दिया। पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा भाजपा सरकार संस्थाओं कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हाथों में देकर बेरोजगारी बढ़ा रही है। महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर ₹400 के सिलेंडर के दाम हजार रुपए कर दिए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा ब्राह्मण भाजपा को बखूबी समझ चुका है। अब वह परिवर्तन चाहता है, और प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। विशाल सम्मेलन में आए भारी संख्या में ब्राह्मणों को समाजवादी पार्टी में शामिल किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदामा दीक्षित, इंजीनियर अशोक यादव, राहुल यादव, रामलाल पाल , विशाल यादव व राज मूरत सरोज वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वाराणसी से आए बिरहा गायक ओमप्रकाश यादव एवं विजय लाल यादव ने पूर्वर्तीय सपा सरकार की उपलब्धियों को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।
आयोजक विनोद मिश्रा ने मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे व विशिष्ट अतिथि को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की। एवं कार्यक्रम में आए आगंतुकों व अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव तथा संचालन शिव प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर रवि उपाध्याय, श्याम दुबे, आलोक त्रिपाठी, विपिन मिश्रा, माला शुक्ला, दिनेश चंद्र यादव, गंगाराम यादव, रामचंद्र यादव, अंजू यादव, अनिल यादव, धीरज वाह विजय सहित हजारों संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.