उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में कर्वी शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज

दिनाँक-02.01.2022 को यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव तथा उनकी टीम द्वारा नवीन गल्ला मंडी कर्वी में ई रिक्शा चालकों की गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान यातायात प्रभारी ने रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा के दोनों तरफ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने और निश्चित स्थान पर पार्किंग के लिए एवम रिक्शे के बाएं तरफ सामने ड्राइवर का नाम पता एवं मोबाइल नंबर लिखने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही साथ F1 f2 f3… सीरीज में रिक्शे में कोडिंग निर्धारित की गई जिसके लिए एक रजिस्टर मेंटेन किया गया जिसमें 180 ई रिक्शा वालों ने वाहन कोड प्राप्त किया। जिस कोड को उन्हें रिक्शे पर लिखवाने हेतु निर्देशित किया गया
यातायात प्रभारी द्वारा ठेलिया दुकानदारों को यथास्थान पर ठेलिया लगाने हेतु बताया गया, ई-रिक्शा में रेफ्लेक्टर लगवाये गये तथा ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया । कोविड-19 के दृष्टिगत आम जनमानस को मास्क लगाने हेतु जागरुक किया गया ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.