*दो दिवसीय बागवानी विकास गोष्ठी का आयोजन*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय बागवानी विकास गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में दिनॉक 05 जनवरी 2022 को कालूपुर स्थिति मंदाकिनी भवन में किया जायेगा । जिसमें बागवानी तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के कृषकों एवं उद्यमियों को तकनीकी जानकारी के साथ – साथ बागवानी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के माध्यम से सम्मानित किया जायेगा । जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त के अतिरिक्त बागवानी प्रदर्श प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है जिसमें नामित समिति से परिक्षणोन्तरण प्रथम एवं द्वितीय पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा । साथ ही कृषि क्षेत्र के संबंधित विभागों द्वारा कृषि संबंधित जानकारी दी जायेगी ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट