उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में धान खरीद केंद्र के संबंध में एक आवश्यक बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने धान खरीद की स्थिति, बोरो की उपलब्धता, किसानों के भुगतान के संबंध में, धान डिलीवरी के संबंध में,धान क्रय के सापेक्ष भारतीय खाद्य निगम को प्रेषित, सीएमआर चावल की स्थिति, आदि विभिन्न बिंदुओं में विस्तृत चर्चा की।
जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव को निर्देश दिए की जिन किसानों का धान क्रय के लिए पंजीकरण कराया गया है उसमें तिथि निर्धारित करते हुए समय से धान खरीद किया जाए तथा समय से भुगतान भी कराया जाए उन्होंने यह भी कहा कि सभी धान क्रय केंद्रों से समय से उठाना भी कराया जाए। इस पर डिप्टी आरएमओ ने बताया कि धान की खरीद का 51 लाख रुपए कृषकों का भुगतान का बकाया है जिसमें प्रमुख कारण यह है कि इनका आधार से बैंक खाता लिंक नहीं है। इस कारण से समय से भुगतान नहीं कराया जा सका है। जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय केंद्रों से समय से डिलीवरी नहीं हो पा रही है यह स्थिति ठीक नहीं है इसमें विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव, पीसी एप मैनेजर रंजन लाल, सचिव मंडी विपुल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.