उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में पुलिस लाइन चित्रकूट में प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह की उपस्थिति में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जांच शिविर एवं मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में डॉ0 नरेन्द्र देव पटेल मनोचिकित्सक, संजय कुमार साइकैट्रिक सोशल वर्कर एवं विनोद कुमार वार्ड बाय द्वारा पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यक सुझाव दिये एवं दवा दी । मनोचिकित्सक डॉ नरेन्द्र देव पटेल द्वारा पुलिसकर्मियों को बताया गया कि डियूटी के दौरान अनावश्यक तनाव न ले खुश रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करें एवं किसी भी प्रकार का तनाव न ले जिससे कि आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर हो । स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में निरीक्षक शम्भूदयाल मौर्य एवं निरीक्षक रामजीत यादव, उ0नि0 एपी अब्दुल कदीर एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.