उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूटधवल जायसवाल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में चुनाव नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट शैलेन्द्र कुमार राय के प्रयवेक्षण में क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर के नेतृत्व में सीआरपीएफ कंपनी के साथ थाना रैपुरा अंतर्गत ग्राम भौंरी, कस्बा रैपुरा, अगरहुंडा, बांधी, रामपुर, धुनुवा, विसौंधा, लौढ़िया माफी, कौबरा, पोखरी पुरवा, लौधौरा बरेठी, लौरी लोखरी, हनुमानगंज, शम्भूपुर तथा कस्बा रामनगर में भ्रमण कर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गयी। इस दौरान आम जनमानस से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए निर्भीक,निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की गयी।इस दौरान सीआरपीएफ कंपनी के कंपनी कमांडर धीरेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक रैपुरा नागेन्द्र कुमार नागर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण साथ मे रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.