*बच्चों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन होना चाहिए:-डीएम*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाअधिकार शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों के साथ 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं का वैक्सीनेशन के संबंध में बैठक हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड – 19 का इन्फेक्शन तेजी से फैल रहा है जिसका निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है आयोग के अनुसार बच्चों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं का जन्म तिथि 31 दिसंबर 2007 से पूर्व की है उन्हें वैक्सीनेशन की प्रथम डोज लगाई जाए उन्होंने कहा कि जो बच्चे अभी छूटे हैं एवं जिन बच्चों का वैक्सीनेशन हो गया है उसकी पोर्टल पर फीडिंग नहीं हो रही है उसको पोर्टल पर फीडिंग भी होती रहे। सभी लोग इस कार्य में लगकर शासन के दिशानिर्देशानुसार के अनुसार कार्य करें एवं जो सही इंफॉर्मेशन हो उसी को डाटा में फिड कराएं एवं बच्चों से अपील करें कि मास्क अवश्य लगाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम एवं समस्त इंटर कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट