*डीएम ने भरतकूप में हो रहे वैक्सीनेशन का किया औचक निरीक्षण*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने भरतकूप में हो रहे वैक्सीनेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सोनू देवी(एएनएम) उपस्थित पाए गयी एवं आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनुपस्थित थी जिससे जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान 17 लोगों को वैक्सीनेशन कराया गया था तत्पश्चात जिलाधिकारी खरौध एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्का पड़रिया का निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि शिवनारायण एवं प्रिया गुप्ता स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाई गई निर्मला (एएनएम) उपस्थित थी जिससे जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त किए एवं उन्होंने कहा कि आप गांव में जाकर घर-घर पूछ कर वैक्सीनेशन कराएं जिससे कि सरकार की मंशा के अनुरूप वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, जिला दिव्यांग अधिकारी राज बहादुर सिंह एवं ग्राम प्रधान शंभू सिंह पटेल आदि संबंधित उपस्थित थे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट