उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने लगातार वैक्सीनेशन सेंटरों काऔचक निरीक्षण किया जा रहा है उसी क्रम में भभेट कालोनी राजापुर चित्रकूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएन एम उपस्थित थी। भभेट कालोनी में उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी ने कहा कि अपने अपने गांव में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं एवं बम्बई दुबई से आने वाले लोगों को एक हफ्ते धर में रखे। उन्होंने कहा कि सेकंड डोज को अधिक से अधिक लगवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि 31 दिसंबर 2007 से पूर्व जिस बालक/ बालिकाएं की उम्र 15 वर्ष से 18 वर्ष हो चुकी है को भी वैक्सीनेशन कराया जाए। सरकार का लक्ष्य है कि 31 जनवरी तक शतप्रतिशत वैक्सीनेशन हो जाय जिससे कि सरकार की मंशा अनुरूप कार्य पूर्ण हो सके एवं संभावित कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सके। उन्होंने एएन एम से कहा कि आप अपने सहयोगियों के साथ घर- घर जाकर वैक्सीनेशन करें। जिससे कि कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.