उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर (मुंगरा बादशाहपुर) थोथे वादों के बल पर भाजपा ने केंद्र व प्रदेश में सत्ता अवश्य प्राप्त कर ली है लेकिन अब उसकी कलई खुलती जा रही है । उक्त बातें क्षेत्र के जमालपुर मछली शहर में स्थित सपा नेता व मुंगरा बादशाहपुर 368 विधानसभा के प्रबल दावेदार राजेश यादव ने पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने भरोसा दिलाया गया था कि उसकी जीत के साथ ही महंगाई कम हो जाएगी और सब के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं भाजपा के यह वादे कोरे साबित हुए हैं। जनता ठगी सी महसूस कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि वादाखिलाफी को भी भ्रष्टाचार मानते है,भाजपा राज्य में यह भ्रष्टाचार खूब पनप रहा है। महंगाई ही नहीं काला धन वापस लाने,नौजवानों को रोजगार देने और सीमाओं की सुरक्षा के मामले में भी केंद्र सरकार अपने वादे निभाने में विफल रही है। बीजेपी सरकार की सिर्फ बात ही बात और लोगों के साथ विश्वासघात लोगों को बीजेपी की करनी और कथनी में कितना अंतर है। अब यह समझ में आ रहा है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाया, लोग उसके भ्रम में जीने लगे लेकिन किसी भी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई ,बल्कि उस पर कर्ज बढ़ गया महंगाई बढ़ गई। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से देश व प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है जनता के साथ शोषण उत्पीड़न और अपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि दलित और पिछड़ों की उपेक्षा कर उनका शोषण लगातार हो रहा है। फिलहाल मुंगरा बादशाहपुर की जनता का झुकाव इस समय जोरों से सपा के प्रबल दावेदार राजेश यादव के ऊपर है।
You must be logged in to post a comment.