उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर।मछलीशहर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमरी तारा निवासी श्रीप्रकाश पांडेय के बड़े भाई श्रद्धेय जवाहरलाल पांडेय का बुधवार बारह जनवरी को दोपहर असामयिक निधन हो गया जिसके उपरांत सोमवार को मृतात्मा को श्रद्धांजलि देने हेतु मछलीशहर के भाजपा सांसद बीपी सरोज एवं केराकत विधानसभा के भाजपा विधायक दिनेश चौधरी, जाफराबाद विधायक डॉ हरेंद्र सिंह , बदलापुर भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र समेत लोकसभा और विधानसभा के तमाम भाजपाई, सपाई और कांग्रेसी नेता , भाजपा जिलाउपाध्यक्ष श्रीप्रकाश पांडेय के पैत्रिक निवास ग्राम पांडेयपुर पोस्ट उमरी तारा पहुंचकर , उनके दिवंगत बड़े भाई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया । आगंतुक जनों ने श्रीप्रकाश पांडेय के बड़े भाई के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक प्रकट किया । सोमवार को भाजपा जिलाउपाध्यक्ष के घर पहुंचे सांसद बीपी सरोज ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद समय में पूरा भाजपा परिवार जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश पांडे के साथ सम्मिलित है, हम श्रीप्रकाश पांडे के बड़े भाई के निधन पर स्तब्ध हैं । वहीं सोमवार को ही दोपहर केराकत विधायक दिनेश चौधरी और उनके मीडिया प्रभारी गौतम मिश्र गोलू ने भी जिलाउपाध्यक्ष के बड़े भाई को श्रद्धांजलि अर्पित की । श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि श्रीप्रकाश पाण्डेय के बड़े भाई का असमय चले जाना बेहद दुखद है । ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत के आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं समस्त शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की क्षमता प्रदान करें । इस मौके पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक , पत्रकार एवं शिक्षक पंकज कुमार मिश्रा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
You must be logged in to post a comment.