उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर।धर्मापुर के पास बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन बसपा प्रभारी संतोष मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रत्याशी डॉक्टर संतोष कुमार मिश्रा राजा साहब ने क्षेत्र की जनता से एवं उपस्थित लोगों से यह बताया कि आपके क्षेत्र में इस कार्यालय का निर्माण इसलिए किया गया क्योंकि आप जब भी चाहे अपने दुख सुख की बातों को यहां पर रख सकते हैं तथा अपने बातों की समीक्षा कर सकते हैं और कार्यालय में उपस्थित कार्यालय प्रभारी को निर्देशित किए की यदि क्षेत्र की किसी भी प्रकार की समस्या आता है उसे लिखित रूप से जानकारी दी जाए तथा त्वरित कार्रवाई इसे देखकर जनता में खुशी की लहर दिखाई दी और उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अजीत योगी कोऑर्डिनेटर ने किया। इस अवसर पर संजू चौधरी जिला बामसेफ सयोजिका , आदर्श मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिद्धार्थ, पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कांत यादव उर्फ (पप्पू ), प्रमोद गौतम, रमेश संतोष कुमार, जितेंद्र, हिमांशु मिश्रा आदि समानित लोग उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.