*सुंदरता के लिए किया जाएगा वृक्षारोपण,हटाया गया अतिक्रमण*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिला अधिकारी चित्रकूट शुभ्रांत कुमार शुक्ल के निर्देशानुसार जिला अस्पताल के बाहर सुंदरीकरण करने के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी रामअचल कुरील ने बुधवार को अतिक्रमण हटाकर सराहनीय कदम बढ़ाया है अस्पताल के बाहर झुग्गी झोपड़ी को दुकानदारों ने स्वयं हटा लिया और जो स्थाई अतिक्रमण था उसे जेसीबी लगाकर हटाया गया अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 1400000 इसके सौंदर्यीकरण के लिए पास हुआ है इससे पूरे कच्चे स्थान पर इंटरलॉकिंग की जाएगी और सुंदरता के लिए वृक्षारोपण किया जाएगा इसी कार्य के लिए आज अतिक्रमण हटाया गया अतिक्रमण हटाने में अवर अभियंता अमित सिंह रवि ज्ञानेंद्र ठेकेदार प्रभाकर पांडे राजेंद्र राम अंकित जयसवाल सफाई नायक दुलीचंद सभासद सुशील श्रीवास्तव उर्फ़ नेताजी आदि मौजूद रहे

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट