उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने विकासखंड पहाड़ी की ग्राम पंचायत मिर्जापुर हकीम का औचक निरीक्षण कर वैक्सीनेशन का जायजा लिया ।जिलाधिकारी ने मौके पर देखा कि ग्राम पंचायत की जमीन पर अमरदीप ने अपने पशु को वहां बाधता और चारा भी खिलाता है एवं बरामदा में अपनी कार खड़ी करता हैं वहां बैठने की व्यवस्था नहीं थी जिससे जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी राजापुर एवं ग्राम प्रधान से नाराजगी ब्यक्त की एवं ग्राम पंचायत अधिकारी मानसिंह को प्रतिकूल प्रविष्ट दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर साफ-सफाई एवं ईन्टरलाकिग कराये। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए अपने गांव में लोगों को प्रेरित करके अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं उन्होंने ग्राम वासियों से अपील की है कि जो 60 वर्ष से ऊपर आयु के लोग हैं उनका शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराएं तथा जिनके घरों में 15 से 18 वर्ष के बच्चे /बच्चियां हैं उनका भी वैक्सीनेशन कराएं, उन्होंने कहा कि जिन लोगों को प्रथम डोज लगने के बाद 84 दिन पूर्ण हो गए हैं उन व्यक्तियों को सेकंड डोज अधिक से अधिक लगवाएं, उन्होंने आशा, एएन एम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा पंचायत सहायकों से कहा कि आप वैक्सीनेटर को ले जाकर प्रेरित करके घर- घर जाकर वैक्सीनेशन कराकर समय से फीडिंग कराएं। कोई भी व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए यह आप लोग सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी तथा ग्राम प्रधान को निर्देश दिए की टीमों के साथ लेखपाल, सचिव को भी लगाया जाए ताकि यह लोग घर घर जाकर अधिक से अधिक अपने अपने क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का कार्य करा सके। जिन हेल्थ वर्करों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि कर्मचारियों के द्वितीय डोज के 9 माह पूर्ण हो चुके हैं उन्हें बुस्टर डोज लगवाएं साथ ही साथ जिन ग्रामीणों का भी समय पूरा हो गया है उनको भी लगवाया जाए।इस अवसर पर उप जिला अधिकारी प्रमोद कुमार झा, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह एवं संजय सिंह (सरधुवा ) सहित लेखपाल, सचिव, ग्राम प्रधान आदि लोगों सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.