बालू खदान में आवागमन करने वाले ओवरलोड वाहनों से ध्वस्त हो रही नवनिर्मित सड़कें

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।नैनी गुर गौला निवासी युवा अधिवक्ता चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि गुरर्गौला बालू खदान में बिना रावन्ना लिए भारी भरकर वाहनों में N.G.T नियमो की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।उन्होंने बताया कि सर्धुवा से गुरग्रौला पुल तक निर्माणाधीन लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क का नवनिर्मित हिस्सा ओवरलोड वाहनों के आवागमन के चलते ध्वस्त हो रहा है,इसी के चलते लंबे अरसे बाद बन रही इस सड़क के कुछ ही दिन बाद नेस्तनाबूद होने की आशंका है,उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा नवनिर्मित सड़क को मजबूत होने तक लगभग एक माह के लिए भारी ओवरलोड वाहनों का आवागमन न कराने की मांग की गई थी जिस पर घाट संचालक द्वारा ग्रामीणों को धमकी दी जा रही है।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट