23 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी कार्यलाय हर्ष पाण्डेय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में दिनाँक 23.01.2022 को होने वाली शिक्षक पत्रता परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में सभी परीक्षा केन्द्रों में डिय़ूटी में लगे पुलिस बल के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।इस गोष्ठी में प्रभारी सोशल मीडिया सेल विजय सिंह, प्रभारी डीसीआरबी रचना राजपूत, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा धर्मराज यादव, निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली कर्वी भास्कर मिश्रा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट