अवैध तमंचा, कारतूस व 05 किलो 300 ग्राम सूखा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर अवधेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में उ0नि0 इन्द्रजीत गौतम तथा उनकी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त अभय सिंह पटेल उर्फ बउआ पुत्र प्रदीप सिंह निवासी नादिनकुर्मियान थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 05 किलो 300 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया । बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना राजापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट